राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल धीरजपुरा की अध्यापिका L2 राजश्री पारीक का उनके पदस्थापन स्थल पर सम्मान किया गया। उन्हें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। राजश्री पारीक ने हाल ही में घोषित RAS परीक्षा परिणामों में स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिवार और समाज में हर्ष का माहौल है। स्कूल परिवार ने पारीक को माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीमाधोपुर से उमेश चंद्र पारीक, नांगल भरड़ा से शंकर लाल पारीक, धोबलाई से कैलाश पारीक, रामपुरा से राजेंद्र कुमार पारीक, कैलाश पारीक और बुद्धि प्रकाश पारीक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने साफा, माला, पटका और मोमेंटो भेंट कर राजश्री पारीक का अभिनंदन किया। सम्मान समारोह के दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने पारीक की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।