डूंगरपुर। जिले के सरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की 72 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार व लूट का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बेटी के घर जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने लूट की नीयत से महिला को रोका एवं मुंह दबाकर बलात्कार कर मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
