जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह और पार्टी नेतृत्व के बीच चल रही खींचतान अब अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने डीग-कुम्हेर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पार्टी कार्यक्रमों से दूरी, जिला कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाने और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ कथित बयानबाजी समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
