कुचामनसिटी। कारोबारी रमेश रूलानिया की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 15 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ अरविंद विश्नोई व कुचामनसिटी थाने के सीआई सतपाल सिंह को यथावत रखा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सिर्फ सह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इसके कारण पुलिस की कार्रवाई को लेकर आमजन के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।