जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब पुलिस के लिए मददगार साबित हो रही है। ताजा मामला जयपुर में राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का है। रविवार को हुई परीक्षा में एक 20 वर्षीय अभ्यर्थी शामिल हुआ था, उसे पुलिस ने बायोमेट्रिक जांच और एआई की मदद से पूर्व में की गई परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में पकड़ लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने पहले अपने रिश्तेदार के स्थान पर परीक्षा दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।