जयपुर। राजस्थान के चर्चित 6.80 करोड़ रुपए के ‘बॉस स्कैम’ मामले में साइबर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने बाड़मेर निवासी तगाराम को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक गिरोह के आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
