चित्तौड़गढ़। पट्टाधारी किसानों की अफीम तौल प्रक्रिया इस वर्ष 29 मार्च से शुरू की जाएगी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले नारकोटिक्स विभाग के प्रथम खंड के किसानों की अफीम की तौल की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्य जिला मुख्यालय स्थित नारकोटिक्स विभाग कार्यालय परिसर में शुरू होगा।
