हनुमानगढ़। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को अवैध शराब लदे एक और कैंटरको पुलिस ने जब्त किया। उसको एसयूवी गाड़ी में एस्कॉर्ट करते एक व्यक्ति सहित कुल दो जनों को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब तथा वाहनों की कुल कीमत दो करोड़ रुपए आंकी गई है।
