हनुमानगढ़। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई मुहिम के तहत संगरिया ब्लॉक के सेवादारों ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के करेहा गांव निवासी सुनील (35) अपने परिवार से 10 साल पहले बिछड़ गया था। मानसिक रूप से अस्वस्थ सुनील घर से निकला और लौटकर नहीं आया। लंबे समय तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। इसी गम में उसके माता-पिता का निधन हो गया, जबकि भाई अनिल वर्षों से उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे।
