राजस्थान के डूंगरपुर में भ्रष्टाचार निरोधक दल (एसीबी) ने मंगलवार को भूमि नामांतरण के नाम रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि गामड़ा ब्राह्मणिया निवासी वेलजी पुत्र बादर पाटीदार ने एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी।