हनुमानगढ़। पल्लू क्षेत्र में हनुमानगढ़–सरदारशहर मेगा हाईवे पर स्थित गांव बिसरासर के पास महादेव होटल पर जून 2025 में पकड़े गए अवैध डीजल के मामले में बड़ा उलटफेर सामने आया है। लगभग छह महीने पहले जिस टैंक में 40,200 लीटर अवैध डीजल सीज कर पुलिस सुरक्षा में रखा गया था, वही डीजल अब नीलामी के समय पानी में बदला हुआ मिला।