हनुमानगढ़। पीलीबंगा इलाके में पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह करीब दो करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने जब्त की। पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही यह खेप अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाईवे पर पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
