Jaisalmer Bus Fire: जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली यात्रियों से भरी निजी बस में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। भीषण हादसे में कई यात्रियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आ रही है। बस में आग लगने का प्रारम्भिक तौर पर कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।