श्रीगंगानगर। जैतसर क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर कब्जा जमाने वालों की अब खैर नहीं है। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) श्रीबिजयनगर शकुंतला चौधरी ने शनिवार को नई धानमंडी मार्ग स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जर्जर और असुरक्षित घोषित भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन भवनों पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया।
