Rajasthan : राजस्थान हाईकोर्ट ने खाटूश्यामजी नगर पालिका के चेयरमैन के लिए एक पार्षद का मतदान अब शुक्रवार को नहीं होगा। हाईकोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी के पास सोमवार को दो बजे तक कोई शिकायत आए बिना ही मतदान का समय बढ़ाने पर आपत्ति करते हुए कहा, अब मतदान कराने के बजाय तय समय में जो मत डाले जा चुके हैं उनकी मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाए। न्यायाधीश अनूप कुमार ढंढ़ ने खाटूश्यामजी नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 से पार्षद एवं कांग्रेस की चेयरमैन प्रत्याशी विनीता पूनिया की याचिका को गुरुवार को निस्तारित करते हुए यह आदेश दिया।