Hanumangarh News: हनुमानगढ़ जिले में संगरिया के वार्ड 18 में दीपावली की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल से भरी प्लास्टिक की कैन लीक होने से नालियों में आग भड़क उठी। लेकिन लोगों की सतर्कता और पुलिस की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यह हादसा पुलिस थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर हुआ।