सीकर। जिले के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है कि जिले में 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली की खरीद शुरू होगी। समर्थन मूल्य पर मूंग और मूंगफली बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसके लिए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर खरीद केन्द्र बनाए हैं। इन खरीद केन्द्रों पर खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।