चित्तौड़गढ़। कपासन उपखंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कपासन राजेश सुवालका से एक अज्ञात व्यक्ति ने 3 करोड़ की बड़ी राशि की फिरौती मांगी है और रकम नहीं देने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी है। इस संबंध में एसडीएम के पिता ने भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।