हनुमानगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में इथेनॉल फैक्ट्री विवाद प्रमुख मुद्दा रहा। टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर उठे विरोध के सवाल पर प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि कंपनी ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि वार्ता में तय बिंदुओं पर समाधान निकलने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को हनुमानगढ़ भेजकर संवाद की पहल की है।
