हनुमानगढ़। इस बार किसान रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बिजाई समय पर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें मांग के अनुसार सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इसके तहत इंदिरा गांधी नहर में 5 जनवरी 2026 तक चार में दो समूह का रेग्यूलेशन मंजूर हो गया है। शुक्रवार को जंक्शन में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता प्रदीप रुस्तगी की अध्यक्षता में हुई जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में उक्त रेग्यूलेशन पर सहमति बनी।
