Indian Railways: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों की सबसे बड़ी मुसीबत ‘वेटिंग लिस्ट’ (Train Ticket Booking) है। त्योहारों या छुट्टियों में कन्फर्म टिकट मिलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। कई बार तत्काल (Tatkal) में भी टिकट नहीं मिल पाता। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रेलवे में एक ‘इमरजेंसी कोटा’ (Emergency Quota Rules) भी होता है? अगर आपको बहुत जरूरी काम से जाना है, तो यह कोटा आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है (Indian Railways EQ) और किसे इसका फायदा मिलता है।
