Property Tax या हाउस टैक्स एक ऐसा टैक्स है, जिसके बारे में अक्सर लोग अवेयर नहीं रहते। कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं जब लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स की भारी-भरकम देनदारी बन जाती है और उस पर पेनल्टी लगती रहती है। नगर निगम या स्थानीय नगर निकायों द्वारा प्रॉपर्टीज पर हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स लगाया जाता है। आमतौर पर यह एनुअल होता है। हालांकि, कुछ नगर निकाय छमाही या तिमाही पेमेंट का विकल्प भी देते हैं।
