Post Office PPF Calculator: भारी उतार-चढ़ाव वाला होने के चलते शेयर बाजार का निवेश काफी लोगों को रास नहीं आता है। यहां जोखिम सबसे अधिक होता है। ऐसे में जो लोग अपने निवेश पर सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स एक अच्छा विकल्प है। सरकार समर्थित होने के चलते इन योजनाओं में गारंटीड रिटर्न मिलता है। ऐसी ही एक स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ है। इस स्कीम से लॉन्ग टर्म में एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
