Post Office RD Calculator: अगर आप अपने पैसों को किसी सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाले निवेश विकल्प में लगाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आपके लिए ही है। इन्हें स्मॉल सेविंग स्कीम्स भी कहते हैं। सरकार हर तीन महीने में इन योजनाओं पर ब्याज दर तय करती है। सरकार समर्थित होने के चलते इन योजनाओं में गारंटीड रिटर्न मिलता है। अगर आपके पास एकमुश्त पैसा नहीं है, तो आप हर महीने छोटी-छोटी रकम भी पोस्ट ऑफिस आरडी में डाल सकते हैं। आइए इस योजना से जुड़ी खास बातें जानते हैं।
