Post Office RD Calculator: बहुत से लोग सोचते हैं कि जब उनके पास कहीं से ज्यादा पैसा आ जाएगा तब इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे या जब सैलरी बढ़ जाएगी तब निवेश शुरू करेंगे। यह अप्रोच सही नहीं है। आप छोटी-छोटी बचत से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। आपका नियमित रूप से किया गया यह छोटा-छोटा निवेश एक दिन काफी बड़ी रकम बन जाएगा। अगर आप सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश विकल्प खोज रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस आरडी अच्छा विकल्प है।