Post Office RD Return: सरकार ने जनवरी से मार्च तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें तय कर दी हैं। इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में आपको पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स पर बेहतर ब्याज दरें मिलती रहेंगी। सरकार हर तीन महीने में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें तय करती हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में अकाउंट खुलवाने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इस पर अभी 6.7% ब्याज दर मिल रही है। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।