Post Office Senior Citizens Savings Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा ऑफर की जानी वाली स्मॉल सेविंग स्कीम्स में सबसे ज्यादा ब्याज दर सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में मिलता है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह स्कीम सीनियर सिटीजंस के लिए है। इस स्कीम में आपको केवल एक बार ही पैसे जमा कराने होते हैं। इसके बाद आपको हर तीन महीने में रेगुलर इनकम मिलती है। इस योजना में इस समय 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर मिल रही है।