जयपुर/बांसवाड़ा। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बांसवाड़ा (नापला) आ रहे हैं। वागड़ की धरती से प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 21 जिलों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 12 प्रमुख योजनाओं की सौगात देंगे।
