UK-India Free Trade Agreement: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की 8 अक्टूबर 2025 को भारत यात्रा और जुलाई 2024 में हुए भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (India-UK Free Trade Agreement) ने दोनों देशों के लिए नए आर्थिक द्वार खोले हैं। यह समझौता पीएम नरेंद्र मोदी और स्टार्मर (PM Modi Keir Starmer) के लिए आर्थिक और राजनीतिक रूप से कितना फायदेमंद है, आइए जानें। दरअसल जुलाई 2024 में साइन हुआ यह FTA भारत और ब्रिटेन के बीच अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता (Bilateral Trade Benefits) है। ध्यान रहे कि यह 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25.5 अरब पाउंड (लगभग 2.8 खरब रुपये) तक ले जाने का लक्ष्य रखता है। भारत में ब्रिटिश उत्पादों पर टैरिफ 15% से घटकर 3% हो जाएगा, जबकि व्हिस्की पर शुल्क 150% से 75% और अगले दशक में 40% होगा। इससे भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ते उत्पाद और ब्रिटिश व्यवसायों को भारत में बेहतर पहुंच मिलेगी।