PM Internship Scheme: दो साल पहले शुरू हुई पीएम इंटर्नशिप योजना अपने पायलट फेज में फेल होती दिख रही है। इस वजह से सरकार पीएम इंटर्नशिप योजना में बड़े बदलाव की तैयारी में है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी इंटर्न्स को मिलने वाला 5,000 रुपए प्रति माह का स्टाइपेंड मार्च 2026 से बढ़ाकर 11,800 रुपए किया जा सकता है। कम स्टाइपेंड से योजना में युवाओं की दिलचस्पी कम रही है और बीच में छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर ज्यादा है। सरकार का कहना है कि पहले दो पायलट चरणों में 20% ड्रॉपआउट रहा। लोकेशन और लंबी अवधि की वजह से कई इंटर्न बीच में ही छोड़ गए।