Pink Tax: आप किसी दुकान पर जाकर पुरुषों वाला रेजर खरीदते हैं, तो 40 रुपये का आ जाता है। वहीं, महिलाओं वाला रेजर खरीदते हैं तो 100 रुपये देने पड़ते हैं। महिलाओं के लिए लिप बाम 250 रुपये में आती है, जबकि पुरुषों वाली लिप बाम 160 रुपये में ही आ जाती है। सैलून में हेयर कट लेना हो, तो महिलाओं से पुरुषों की तुलना में काफी ज्यादा पैसा लिया जाता है। एक ही कंपनी पुरुषों का सामान कम कीमत में और महिलाओं का अधिक कीमत में क्यों बेचती है? इसे ही पिंक टैक्स कहते हैं। इसमें कंपनियां महिलाओं के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स या सर्विसेज पर ज्यादा पैसा वसूलती हैं।
