Personal Loan Vs Overdraft: जरूरत के समय जब पैसों कि कमी हो, तो लोन का सहारा लिया जा सकता है। बैंक में कई तरीकों से कर्ज मिलता है। इसमें सबसे प्रसिद्ध तरीका है पर्सनल लोन, लेकिन इसके अलावा आप ओवरड्राफ्ट भी ले सकते हैं। ओवरड्राफ्ट कर्ज लेने का वो तरीका है, जिसमें आप किसी वस्तु जैसे गहने या जमीन की बजाय, एफडी को गिरवी रखते हैं। पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट में कई अंतर होते हैं। आइए जानते हैं कि कर्ज लेने का कौन सा तरीका आपके लिए बेहतर होगा।
