Personal Loan Calculator: पर्सनल लोन लेना आज के दौर में काफी आसान हो गया है। अगर आप वेतनभोगी कर्मचारी हैं, तो आपको कई प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन्स के ऑफर्स मिले होंगे। आजकल कई ऐप्स भी पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह लोन काफी अधिक ब्याज दर के साथ आता है। अगर आप एक साथ कई लोन्स ले लेते हो, तो कर्ज के जाल में भी फंस सकते हो। इसलिए जब बहुत ज्यादा जरूरत हो और दूसरा कोई रास्ता न हो, तब ही पर्सनल लोन लेना चाहिए।
