Personal Loan Calculator: पर्सनल लोन भविष्य की इनकम को आज यूज करने का एक तरीका है। लेकिन अनसिक्योर्ड होने के चलते यह एक महंगा लोन होता है। बैंक पर्सनल लोन के एवज में आप से गिरवी रखने के लिए कुछ भी नहीं लेते हैं। पर्सनल लोन लेने से पहले ग्राहकों को विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की आपस में तुलना कर लेनी चाहिए। जहां सबसे कम रेट और सबसे कम प्रोसेसिंग फीस हो, वहां से लोन लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि इस समय बैंक पर्सनल लोन पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं।