RJD नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में छात्रों को कलम बांटने पर हो रही आलोचना का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वही लोग कलम पर आपत्ति कर रहे हैं, जो तलवार और गोलियां बांटते हैं. तेजस्वी ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में 5 लाख नौकरियों का जिक्र किया और बताया कि कलम बांटकर वह बिहार को शिक्षित और रोजगारमुखी बनाना चाहते हैं.