Gold import India: भारत में सोना सिर्फ निवेश या गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की बचत और सामाजिक परंपराओं का बड़ा हिस्सा बन चुका है। हालांकि अब रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ते गोल्ड इंपोर्ट (सोने का आयात) ने सरकार और अर्थशास्त्रियों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से सोना खरीदने में सावधानी बरतने की अपील की है। वजह यह है कि सोने का बढ़ता आयात सीधे देश के विदेशी मुद्रा भंडार, रुपए की कीमत और व्यापार घाटे पर असर डाल रहा है।