Pakistan Stock Market Crash: पाकिस्तान के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक KSE-30 में सोमवार, 2 मार्च को बाजार खुलते ही 9.6% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद बढ़े तनाव के कारण यह गिरावट आई। हालात इतने गंभीर हो गए कि बाजार में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। इसके अलावा अफगानिस्तान के साथ बढ़ते तनाव ने भी पाकिस्तान के शेयर बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला है।
