Refinery Attacks: मिडिल ईस्ट (Middle East Conflict) में रिफाइनरियों पर हमले से (Refinery Attacks) ये हालात बेहद तनावपूर्ण व चिंताजनक हो गए हैं। इंटरनेशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े केंद्र अब सीधे निशाने पर हैं। सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख ऊर्जा संयंत्रों पर हुए हमलों से वैश्विक बाजार में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही, दक्षिणी लेबनान में लगातार हो रही बमबारी (Lebanon Airstrikes) ने एक बड़े मानवीय संकट को जन्म दे दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह सिर्फ एक क्षेत्र का युद्ध नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर किया गया सीधा प्रहार है।