नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के IPO का इंतजार खत्म होने वाला है। SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि IPO के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने की प्रक्रिया बहुत एडवांस स्टेज में है। इस महीने के अंदर NOC को जारी किया जा सकता है। NSE के CEO आशीष चौहान की ओर से दिए गए एक पुराने बयान के मुताबिक NOC मिलने के बाद लिस्टिंग में 8-9 महीने लग सकते हैं, यानी IPO 2026 में ही आने की उम्मीद है।