BJP leaders net worth comparison: भाजपा ने हाल ही में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 5 बार के विधायक नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार इकाई की कमान संजय सरावगी को सौंपी गई है, जो 6 बार से विधायक हैं। इसी तरह, उत्तर प्रदेश बीजेपी चीफ की कुर्सी पर पंकज चौधरी को बैठाया गया है। पंकज 7 बार से सांसद हैं। यह सभी फैसले चौंकाने वाले हैं। इससे पहले, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर हेमंत खंडेलवाल की नियुक्ति ने भी सभी को चौंका दिया था। चलिए जानते हैं कि बीजेपी आलाकमान के बोल्ड डिसीजन से चर्चा में आए इन नेताओं में कौन सबसे ज्यादा अमीर है।
