New Aadhaar App Launch: भारत को डिजिटली मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत नागरिक सेवाओं को आसान, तेज और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जो नागरिकों को अपनी डिजिटल पहचान को मोबाइल के जरिये दिखाने, शेयर करने और वेरिफाई करने की सुविधा देता है।