भारत का म्यूचुअल फंड एसआईपी इनफ्लो सितंबर में 4 फीसदी बढ़कर 29,361 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि अगस्त में 28,265 करोड़ रुपए पर था। यह जानकारी एएमएफआई (एम्फी) डेटा में शुक्रवार को दी गई है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश बढ़ना दिखाता है कि लोग अनुशासित तरीके से निवेश करने पर विश्वास कर रहे हैं। एसपीआई में निवेश बढ़ने से पोर्टफोलियो की संख्या 25 करोड़ के आंकड़े को पार कर 25.19 करोड़ हो गई है, जो कि अगस्त में 24.89 करोड़ थी।
