Mutual Fund Tips: भारत में बड़ी संख्या में लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। यहां आप एकमुश्त निवेश भी कर सकते हैं और एसआईपी के जरिए छोटी-छोटी राशि भी इन्वेस्ट कर सकते हैं। बहुत बार लोगों की यह प्रॉब्लम होती है कि वे लंबे समय से एसआईपी कर तो रहे हैं, लेकिन रिटर्न नहीं मिल रहा। दरअसल म्यूचुअल फंड के निवेशकों को कई सारी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कई ऐसे रेड फ्लैग्स हैं, जो आपको फंड में नजर आएं तो उपयुक्त एक्शन लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि ये रेड फ्लैग्स क्या हैं।
