पर्सनल केयर और वेलनेस प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Cupid ने बीते कुछ सालों में अपने निवेशकों को मोटा मुनाफा कमाकर दिया है। 2 जनवरी को ही इस स्टॉक ने NSE पर 526.95 रुपये का लाइफ टाइम हाई बनाया है। हालांकि उस ऊंचाई से ये शेयर अब नीचे आ चुका है। इस स्मॉलकैप FMCG कंपनी की रैली काफी तेज और लगातार रही है। इसने बीते एक साल में 418% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जबकि बीते 6 महीनों में ये शेयर 275% तक चढ़ चुका है। हालांकि इस हफ्ते इस शेयर में जबरदस्त गिरावट आई है, जिसकी वजह से ये रिटर्न पहले से कम हुआ है।