राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विभिन्न आदेश जारी करते हुए 7 विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। इनमें महाराणा प्रताप कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में डॉ. प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में, डॉ. सिंह कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में निदेशक (विस्तार) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. प्रताप सिंह, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, कुलपति के पद पर बने रहेंगे। राज्यपाल ने यह नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (यथा संशोधित) की धारा 24 (3) एवं (7) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है। 15 अक्टूबर को पूरा हुआ था कर्नाटक का कार्यकाल
उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार कर्नाटक का कार्यकाल 15 अक्टूबर को खत्म हो गया था। इसके बाद कोटा ओपन यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. बी.एल. वर्मा को कार्यवाहक वीसी बनाया था। अब डॉ. प्रताप सिंह को वीसी नियुक्त किया है। डॉ. सिंह का शैक्षणिक और प्रोफेशनल सफर
डॉ. सिंह ने स्नातक की डिग्री कृषि महाविद्यालय, जोबनेर (राज. कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर) से प्राप्त की। उन्होंने पीएचडी (एग्रोनॉमी) कृषि महाविद्यालय, उदयपुर से और ग्रामीण विकास में डिप्लोमा (1995) इग्नू, नई दिल्ली से प्राप्त किया। कैरियर जून 1992 में तिलम संघ, कोटा (सहकारिता विभाग) में सहकारी सहायक के रूप में करियर की शुरुआत। मई 1996 में एआरएस, कोटा में सोयाबीन पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना में सहायक आचार्य (शस्य विज्ञान)। बाद में जल प्रबंधन पर एआईसीआरपी, एआरएस, कोटा में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर बने। 26 फरवरी 2016 से अगस्त 2024 तक कृषि विश्वविद्यालय, कोटा में निदेशक अनुसंधान और 6 अगस्त 2024 से निदेशक, प्रसार शिक्षा का कार्यभार संभाला। डॉ प्रताप का अनुसंधान और योगदान
