Rajasthan Weather: जयपुर। प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों से लौट चुका है। मानसून की वापसी रेखा वर्तमान में भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, डीसा, भुज होते हुए 23°N/68°E से होकर गुजर रही है।