Personal Finance Tips: हमारे देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनकी सैलरी 30-35 हजार रुपये महीना से अधिक नहीं है। महंगाई के इस दौर में ऐसे लोगों को लगता है कि घर और कार के सपने देखना उनके बूते से बाहर है। अगर वे लोन पर भी घर और कार खरीदें, तो ईएमआई नहीं भर पाएंगे। तो क्या ऐसे लोगों को अपने घर का या अपनी खुद की कार का सपना नहीं देखना चाहिए? वो कहते हैं ना कि मन लगाकर खोजो तो हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल जाता है। पर्सनल फाइनेंस की दुनिया में कम सैलरी वाले लोगों के लिए भी कई ऑप्शंस हैं, जिनसे वे अपने सपने पूरे कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
