Money Tips: यूं तो पारंपरिक रूप से भारतीयों को बचत से लगाव रहा है, लेकिन आज के युवाओं में ‘वर्तमान में जीने’ का ट्रेंड उन्हें कई बार कर्ज के मायाजाल और अंधे भविष्य की ओर धकेल देता है। जब तक इंसान जागता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब चादर से ज्यादा लंबे पांव पसार लिए जाते हैं और नियमित आय में बचत नहीं की जाती और बचत की भी जाती है तो इसे सही जगह पर इस्तेमाल नहीं किया जाता।