जोधपुर। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कार्य समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि श्रमिकों को तेज गर्मी से राहत देने और सुरक्षित वातावरण में काम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। आयुक्त जयपुर के 15 मई 2026 के आदेश के अनुसार जिले में मनरेगा कार्यों का समय सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान अलग से विश्राम काल नहीं रहेगा।
