बाड़मेर में शिव के गिरल गांव में एक महीने से चल रहे धरना स्थल पर भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच विधायक रविंद्र सिंह भाटी की को तबीयत बिगड़ गई। बुधवार करीब 8.30 बजे PHC से डॉक्टर बुलाकर उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। इलाज के बाद भाटी तबीयत ठीक है और धरना स्थल पर ही है। RSMML (राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड) के खिलाफ ग्रामीणों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन में लगातार आठ दिन से धरना स्थल पर मौजूद हैं। इस मौके पर भाटी ने कहा कि यह आंदोलन केवल मजदूरों की नौकरी का नहीं, बल्कि क्षेत्र के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। भाटी ने मंगलवार (12 मई) को कहा था-सड़कें जाम करना हमें भी आता है। अभी अकेले बैठा हूं, लोगों को बुला लिया तो हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा। जेल छोटी पड़ जाएगी, हिम्मत है तो भेज दो। भाटी बोले-12 घंटे काम करवाकर वेतन 8 घंटे का दे रहे धरना स्थल पर एक दिन पहले भाटी ने कहा था- अगर मुझे एक माह तक भी बैठना पड़ा तो मैं बैठूंगा। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था न बिगड़े और माहौल शांत बना रहे। लेकिन सड़कों पर, जिलों और राजधानियों में चक्का जाम कैसे करना है, यह हमें अच्छे तरीके से आता है। यहां लोगों को 8 घंटे का वेतन मिलता है, जबकि उनसे 12-12 घंटे तक काम करवाया जाता है। ‘जेल देखी है, हिम्मत हो तो फिर भेज दो’ भाटी ने कहा- अगर समय रहते सभी मांगें नहीं मानी गईं तो जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार हर स्थिति के लिए तैयार रहें। वे यहां अकेले बैठे हैं, लेकिन अगर उन्होंने लोगों को बुला लिया तो हालात संभालना आसान नहीं होगा। वे नफा-नुकसान की गणना करने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जेल उनके लिए छोटी पड़ जाएगी और किसी के डर से वे पीछे नहीं हटेंगे। पिछले कार्यकाल में जेल देख ली है, अगर हिम्मत है तो फिर भेज दें। एक माह से जारी धरना, RSMML के खिलाफ ग्रामीणों की मांगें गिरल गांव में ग्रामीण पिछले लगभग एक माह से राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (RSMML) के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में 100 से अधिक ड्राइवरों की पुनर्बहाली, श्रमिकों के लिए 8 घंटे ड्यूटी समय, स्थानीय युवाओं को रोजगार और नियमानुसार सुविधाएं शामिल हैं। इस दौरान आरएसएमएमएल अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता कर चुका है, लेकिन बातचीत सफल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में भी जारी आंदोलन, बड़ी संख्या में लोग कर रहे समर्थन तेज हीटवेव और लू के बीच भी धरना स्थल पर लगातार बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। — विधायक भाटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … अधिकारी के चेंबर में विधायक रविंद्र भाटी ने धरना दिया,VIDEO:कुर्सी पर बैठने को कहते रहे अफसर; MLA बोले-जब तक पानी नहीं देंगे, मैं बैठा रहूंगा बाड़मेर में पानी की समस्या को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अधिकारी के सामने धरने पर बैठ गए। वे बाड़मेर के जलदाय कार्यालय गए थे। यहां पहले वे कुर्सी पर बैठे। पूरी खबर पढ़िए